कवर्धा। जिले में एक ही परिवार के चार सदस्य जहरीला मशरूम खाने से बीमार हो गए। बीमारों में पति-पत्नी के साथ उनके दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना बोड़ला ब्लॉक के एक गांव की है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार ने बांस के पेड़ के पास उगे जंगली मशरूम को खा लिया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद सभी को तेज़ उल्टी और दस्त होने लगे। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, SECL से जुड़ी शिकायत पर छापेमारी
चिकित्सकों के अनुसार, चारों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें 24 घंटे की निगरानी में रखा गया है। समय पर इलाज मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मानसून के दौरान जंगल या खेतों में उगे मशरूमों का सेवन न करें, क्योंकि इनमें से कई प्रजातियाँ अत्यंत विषैली होती हैं, जो जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।




