नई दिल्ली। बरसात के मौसम में अक्सर लोग मौसमी बीमारियों और कमज़ोरी से जूझते हैं। ऐसे में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए डाइट में पौष्टिक चीज़ों का शामिल होना बेहद जरूरी है। इन्हीं में से एक है चिया सीड्स, जो दिखने में छोटे ज़रूर हैं, लेकिन सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं।
चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मॉनसून के दौरान ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने और पाचन सुधारने में मददगार होते हैं।
कैसे करें चिया सीड्स को मॉनसून डाइट में शामिल?
- चिया डिटॉक्स वॉटर
रात को एक बड़ा चम्मच चिया सीड्स पानी में भिगो दें। सुबह उसमें नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाएं। ये शरीर को डिटॉक्स करता है और दिनभर ताजगी बनाए रखता है। - चिया पुडिंग
बादाम या नारियल के दूध में चिया सीड्स मिलाकर रातभर फ्रिज में रखें। सुबह इसमें ताजे फल जैसे अनार या पपीता डालकर खाएं। यह हेल्दी और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट का अच्छा विकल्प है। - स्मूदी और जूस में मिलाएं
अपने फेवरेट स्मूदी या फ्रूट जूस में भीगे हुए चिया सीड्स मिलाकर उसकी पौष्टिकता और स्वाद दोनों बढ़ा सकते हैं। - दही के साथ सेवन करें
प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए दही में चिया सीड्स मिलाकर खाएं। यह पाचन को सुधारता है और शरीर को आवश्यक पोषण देता है।




