Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी की सख्त परीक्षा एडवाइजरी, अनुशासनहीनता और नकल पर दो साल की डिबार और FIR तक की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी की सख्त परीक्षा एडवाइजरी, अनुशासनहीनता और नकल पर दो साल की डिबार और FIR तक की चेतावनी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 23, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    स्टाफ नर्स के 225 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नई एडवाइजरी में परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता, नकल या परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने जैसी गतिविधियों को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखते हुए स्पष्ट किया गया है कि, ऐसे मामलों में उम्मीदवार को दो वर्षों तक सभी परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित उम्मीदवार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

    परीक्षा कक्ष में सख्त अनुशासन लागू
    व्यापमं के अनुसार, परीक्षा कक्ष में यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित व्यवहार करता है, जैसे चिल्लाना, बात करना, फुसफुसाना या इशारों से संवाद करना, तो वीक्षक को अधिकार होगा कि वह उसकी परीक्षा तत्काल निरस्त कर दे। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ईयरफोन जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    Read Also-    छत्तीसगढ़ के वन मंत्री के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई

    नकल की परिभाषा हुई विस्तृत
    नई एडवाइजरी के तहत नकल की परिभाषा को व्यापक बनाते हुए कई गतिविधियों को इसमें शामिल किया गया है। उत्तरपुस्तिका की अदला-बदली, किसी अन्य को उत्तरपुस्तिका या नकल सामग्री दिखाना, नकल सामग्री छुपाना या वीक्षक द्वारा जब्त की गई सामग्री को नष्ट करने का प्रयास करना, अब सभी को नकल की श्रेणी में माना जाएगा।

    प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच, मोबाइल जैमर की व्यवस्था
    परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सभी परीक्षार्थियों की प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला आरक्षकों द्वारा की जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर भी लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक नकल को रोका जा सके।

    Read Also-    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया DKS अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से की मुलाकात, ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

    हस्ताक्षर से इनकार करने पर भी होगी कार्रवाई
    नकल करते या नकल सामग्री के साथ पकड़े गए परीक्षार्थियों से वीक्षक व केंद्राध्यक्ष द्वारा दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए जाते हैं। यदि कोई परीक्षार्थी हस्ताक्षर करने से इनकार करता है, तो इसे भी अनुशासनहीनता मानते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों से अभद्र व्यवहार या धमकी देने की स्थिति में भी उम्मीदवार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    अनुचित साधन समिति करेगी जांच, होगा अंतिम निर्णय
    व्यापमं ने बताया कि ऐसे सभी मामलों की जांच अनुचित साधन समिति द्वारा की जाएगी। समिति में परीक्षा नियंत्रक सहित चार वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यदि समिति द्वारा उम्मीदवार को दोषी पाया जाता है, तो उसका निर्णय अंतिम माना जाएगा।

    Read Also-    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में करेंगे बैक टू बैक समीक्षा बैठकें, शाम को जाएंगे पुलिस मुख्यालय 

    डिबार और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
    व्यापमं ने स्पष्ट कहा है कि अनुशासनहीनता या नकल जैसे गंभीर मामलों में आरोपी परीक्षार्थी को दो वर्ष तक व्यापमं की सभी परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है। इसके अलावा, परिस्थितियों के अनुसार पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.