रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सोमवार को मंत्रालय, महानदी भवन में विभिन्न विभागों की बैक टू बैक समीक्षा बैठकें करेंगे। सुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाली इन बैठकों में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त, कुलपति ने 9 मांगें मानीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक करेंगे, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक होगी। इन बैठकों में संबंधित विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय की आज की दिनचर्या यहीं खत्म नहीं होगी। शाम 4 बजे वे नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय जाएंगे, जहां गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। संभावना है कि इस बैठक में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और हालिया आपराधिक घटनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी।
मुख्यमंत्री की लगातार हो रही समीक्षा बैठकों को आगामी महीनों में प्रशासनिक तेज़ी और जवाबदेही की दिशा में अहम माना जा रहा है।




