Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सरगुजा एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं डेढ़ महीने से ठप, फ्लाई बिग ने फिर रद्द किया शेड्यूल

    सरगुजा एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं डेढ़ महीने से ठप, फ्लाई बिग ने फिर रद्द किया शेड्यूल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 26, 2025 सरगुजा संभाग No Comments3 Mins Read
    सरगुजा एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं डेढ़ महीने से ठप, फ्लाई बिग ने फिर रद्द किया शेड्यूल

    सरगुजा। सरगुजा के दरिमा एयरपोर्ट से संचालित हवाई सेवाएं पिछले डेढ़ महीने से ठप पड़ी हैं। फ्लाइट संचालन करने वाली कंपनी फ्लाई बिग ने एक बार फिर खराब मौसम का हवाला देते हुए इस सप्ताह का शेड्यूल निरस्त कर दिया है। लगातार सेवाएं बंद रहने से यात्रियों और स्थानीय लोगों में गहरी निराशा है। फिलहाल सेवाएं कब शुरू होंगी, इसे लेकर कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

    फ्लाई बिग कंपनी सरगुजा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से यहां हवाई सेवाएं संचालित कर रही है। सामान्यतः ये सेवाएं सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाती थीं। कुछ समय के लिए इसे सप्ताह में पांच दिन तक भी बढ़ाया गया था, लेकिन बाद में फिर से तीन दिन कर दिया गया। अब यह सीमित सेवा भी बंद पड़ी है।

    Read Also-  नक्सली इलाके में विकास की दस्तक: हिड़मा के गांव में बना बस्तर का पहला बेली ब्रिज

    मौसम बना बाधा, फ्लाइट्स बार-बार निरस्त
    मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाई बिग ने जून के पहले सप्ताह तक सेवाएं दीं, लेकिन जून के दूसरे सप्ताह में केवल एक दिन ही उड़ान हो सकी। इसके बाद से मौसम की खराबी का हवाला देकर सेवाएं स्थगित की जा रही हैं। बताया गया है कि सरगुजा में मानसून सक्रिय होने के कारण फ्लाई बिग के 19 सीटर विमानों को टेक-ऑफ और लैंडिंग में तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कंपनी ने 27 जुलाई तक की सभी उड़ानों का शेड्यूल रद्द कर दिया है।

    तकनीकी कमी और सुविधाओं की कमी भी बाधा
    दरिमा एयरपोर्ट में ILS (इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम) जैसी जरूरी तकनीकी सुविधा अब तक नहीं लग पाई है। नियमानुसार विमानों के लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए कम से कम 5 किलोमीटर की दृश्यता आवश्यक होती है। हालांकि, पिछले सप्ताह कई दिन मौसम साफ था और उड़ानें संभव थीं, लेकिन फिर भी फ्लाइट संचालन नहीं हुआ। इसी दौरान रीवा से भोपाल के बीच की उड़ानें सामान्य रूप से चलती रहीं, जिससे लोगों में कंपनी की नीयत को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहने से बच्ची की मौत, चार घायल

    घाटे में चल रहा अंबिकापुर-बिलासपुर रूट
    वर्तमान में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, रायपुर-अंबिकापुर, अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर और अंबिकापुर-रायपुर के बीच ही फ्लाइट्स संचालित होती थीं। इनमें से अंबिकापुर-बिलासपुर रूट कंपनी के लिए घाटे का सौदा बन चुका है, क्योंकि इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बहुत कम है।

    लंबे समय से लंबित हैं नई उड़ानों की मांग
    स्थानीय लोगों ने लंबे समय से अंबिकापुर से वाराणसी और प्रयागराज के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है। हालांकि अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। वर्तमान में जब मौजूदा सेवाएं भी बंद हैं, तो नई उड़ानों की उम्मीद फिलहाल धुंधली नजर आ रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    अवैध खनन पर छापा, फिर विवाद… SDM और तहसीलदार पर पिटाई और हत्या का आरोप

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में फिर बढ़ेगी ठंड, 3 दिनों में 4 डिग्री गिरेगा तापमान  

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.