Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था

    September 9, 2026

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

    September 9, 2026

    जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था
    • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
    • जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहने से बच्ची की मौत, चार घायल

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहने से बच्ची की मौत, चार घायल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहने से बच्ची की मौत

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं और जनसुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। इस बीच बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए हैं।

    सुबह-सुबह हुआ हादसा
    मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है। बलरामपुर जिले के निवासी प्रमोद रवि अपनी पत्नी सुनीता देवी और बच्चों राधा, काजल तथा खुशबू  के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान घर की एक दीवार भरभरा कर गिर गई, जिससे पूरा मकान ढह गया और परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए।

    Read Also-  कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर जेल में की चैतन्य बघेल से मुलाकात, भाजपा ने साधा निशाना

    स्थानीय लोगों ने की मदद
    दीवार गिरते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने आठ वर्षीय खुशबू को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार घायलों का इलाज जारी है।

    प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची
    हादसे की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पड़ोसी पिंटू भुइयां की दीवार गिरने से प्रमोद रवि का मकान भी ढह गया। इस मामले में नगर पालिका की लापरवाही भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Read Also-  बिलासा देवी एयरपोर्ट की सुविधाओं के विस्तार में सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सरकार स्पष्ट करे कि वह कुछ नहीं कर पाएगी

    लगातार बारिश बना रही खतरा
    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। खासकर कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे लोगों के लिए यह बारिश खतरा बन चुकी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और पुराने मकानों में रहने से बचें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    balrampur news balrampur news cg balrampur news hindi balrampur news today balrampur rain news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    लहपटरा टोल विवाद पर मंत्री राजवाड़े सख्त, बोलीं- तकनीकी गलती पर कर्मचारी से बदसलूकी गलत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.