Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    July 24, 2026

    पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा

    July 24, 2026

    आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप
    • पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा
    • आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून
    • रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई
    • रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय
    • एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर जेल में की चैतन्य बघेल से मुलाकात, भाजपा ने साधा निशाना

    कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर जेल में की चैतन्य बघेल से मुलाकात, भाजपा ने साधा निशाना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर जेल में की चैतन्य बघेल से मुलाकात

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से मिलने शनिवार सुबह कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। पायलट के साथ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लेतफलांग, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री शिव डहरिया और विजय जांगिड़ भी मौजूद थे।

    Read Also-  बिलासा देवी एयरपोर्ट की सुविधाओं के विस्तार में सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सरकार स्पष्ट करे कि वह कुछ नहीं कर पाएगी

    चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 22 जुलाई को चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले ईडी ने उनसे पांच दिन तक पूछताछ की थी।

    ईडी के अनुसार, चैतन्य बघेल का नाम 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले में सामने आया है। ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि पूछताछ के दौरान चैतन्य ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए, जिस कारण कस्टडी की मांग की गई और बाद में उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

    सुप्रीम कोर्ट की ईडी को फटकार
    इस मामले में एक दिन पहले, 21 जुलाई को, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की थी कि राजनीतिक लड़ाइयां चुनावों में लड़ी जानी चाहिए, जांच एजेंसियों के जरिए नहीं। अदालत ने ईडी से पूछा कि राजनीतिक द्वंद्वों में उसका इस्तेमाल क्यों हो रहा है?

    Read Also-  नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

    ईडी के आरोप
    ईडी के अनुसार, शराब कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू ने स्वीकार किया है कि उसने और चैतन्य बघेल ने मिलकर घोटाले की रकम का प्रबंधन किया। बताया गया कि अनवर ढेबर ने यह रकम दीपेन चावड़ा के जरिए राम गोपाल अग्रवाल को पहुंचाई, और 100 करोड़ रुपये नकद के.के. श्रीवास्तव को दिए गए।

    पप्पू बंसल ने यह भी स्वीकार किया है कि उसे तीन महीने में इस घोटाले से 136 करोड़ रुपये मिले थे। अनवर ढेबर और नीतेश पुरोहित की चैट से भी इसका खुलासा हुआ है।

    बचाव पक्ष की दलीलें
    चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने ईडी के आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा कि जो लोन संदिग्ध बताया जा रहा है, वह 2019 में लिया गया था और अब तक 2.21 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में चुकाए जा चुके हैं। ज्वेलर्स के मालिक ने फरवरी 2025 में सभी दस्तावेज ईडी को सौंप दिए थे।

    दूसरे मामले में, त्रिलोक सिंह ढिल्लन को बेचे गए फ्लैट की राशि के स्रोत की जानकारी ढिल्लन पहले ही दे चुके हैं, और ईडी उनसे संतुष्ट भी रही थी। इसके बावजूद चैतन्य से इस संबंध में कोई पूछताछ नहीं की गई।

    Read Also-  रेलवे सिग्नलिंग और आरओबी कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा

    भाजपा का हमला
    सचिन पायलट के जेल दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू ही कांग्रेस की राजनीति बन गई है। पार्टी अब सिर्फ एक परिवार तक सिमट गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक नाकेबंदी के दौरान मजदूरों को बुलाया, लेकिन उनके भुगतान नहीं किए गए, जिससे असंतोष बढ़ा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh ka news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.