बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल और नागपुर मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के चलते आने वाले दिनों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कोतरलिया-जामगा रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम की स्थापना और नागपुर डिवीजन में आरओबी पर गर्डर लॉन्चिंग के चलते रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय लिया है।
कोरबा में सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
रेलवे प्रशासन के अनुसार, 2 और 3 अगस्त को बिलासपुर रेल डिवीजन के कोतरलिया-जामगा खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ के बीच चलने वाली दो मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी।
वहीं, नागपुर मंडल के गोंदिया और गंगाझरी स्टेशनों के बीच निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य 27 जुलाई की रात 11:30 बजे से 28 जुलाई की रात 1:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है।
इस कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:
- 68861/68862 गोंदिया–झाड़सुगुड़ा–गोंदिया मेमू
3 अगस्त को यह ट्रेन केवल गोंदिया से बिलासपुर तक चलेगी।
बिलासपुर से झाड़सुगुड़ा सेक्शन में यह ट्रेन रद्द रहेगी। - इटवारी–रायपुर मेमू (27 जुलाई को)
इटवारी से रायपुर के लिए रवाना होने वाली ट्रेन रद्द। - रायपुर–इटवारी मेमू (28 जुलाई को)
रायपुर से इटवारी जाने वाली ट्रेन रद्द।
बिलासपुर मंडल में हाल ही में चौथी रेललाइन बिछाई गई थी, जिसे सुरक्षा मानकों पर सफल परीक्षण के बाद मालगाड़ी संचालन की अनुमति मिल चुकी है। अब उसी खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का काम किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य और ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।




