रायपुर। सूदखोरी के गोरखधंधे में लिप्त और लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को उनका भाठागांव स्थित अवैध दफ्तर जमींदोज कर दिया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंची और दफ्तर पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भवन से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
Read Also- हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला बुलडोजर, सूदखोरी मामले में जांच तेज
बताया जा रहा है कि यह दफ्तर रोहित तोमर ने अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम से बनवाया था। भवन का निर्माण नियमों को दरकिनार कर अवैध तरीके से किया गया था और यहीं से सूदखोरी का पूरा कारोबार संचालित हो रहा था। रोहित और उसका भाई कई मामलों में वांछित हैं और लंबे समय से फरार हैं। कोर्ट से दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की है।
Read Also- बारिश बनी बाधा: बिलासपुर एयरपोर्ट पर रनवे जलमग्न, दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट रायपुर डायवर्ट
गृहमंत्री विजय शर्मा का कड़ा संदेश: सुशासन में चक्र भी है
कार्रवाई के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर तीखा संदेश जारी करते हुए कहा कि, विष्णुदेव सरकार में सिर्फ सुशासन नहीं, बल्कि ‘चक्र सुदर्शन’ भी है। किसी मंत्री या मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से ऊपर नहीं हो सकता। हिस्ट्रीशीटर तोमर ने न जाने कितनों की ज़िंदगी तबाह की है, अब कानून उसे उसकी सही जगह तक पहुंचाएगा।
विष्णुदेव-सरकार में
“सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है”किसी मंत्री-मुख्यमंत्री जी के साथ फोटो खिचवाने से कोई क़ानून से बड़ा नहीं हो जाता।
अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है। #जय_बुलडोजर pic.twitter.com/oR9NfRDwZJ
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) July 27, 2025
डिप्टी सीएम अरुण साव बोले – “बुलडोजर बोलेगा, कानून सब पर भारी है”
डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इस कार्रवाई को लेकर दो टूक बयान देते हुए कहा कि, हम जब विपक्ष में थे, तब भी कहते थे कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। आज जब शासन में हैं, तो बुलडोजर हमारी तरफ से जवाब दे रहा है। तोमर बंधु हों या कोई और, चाहे जितना बड़ा तुर्रम खां हो, कानून के ऊपर कोई नहीं है। अगर आतंक का फन फैलाओगे, तो उसे कुचलने का हुनर भी इस सुशासन सरकार को बखूबी आता है।
बुलडोजर तो चलेगा….!
हम विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे, आज जनसेवा के लिए शासन में हैं तब भी स्पष्ट हैं…!
तब माइक से अपराधियों और आताताईयों को बोलते थे,
आज हमारे नगर निगम का बुलडोजर बोलता है..!विष्णु के सुशासन में एक बात स्पष्ट है,
कानून के ऊपर कोई नहीं है, चाहे जितना बड़ा… pic.twitter.com/QSE9K8EHZD— Arun Sao (@ArunSao3) July 27, 2025




