Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महासमुंद में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के लापता होने का मामला गहराया, जंगल में जली हुई हालत में मिली बाइक

    महासमुंद में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के लापता होने का मामला गहराया, जंगल में जली हुई हालत में मिली बाइक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    महासमुंद। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का रहस्यमयी मामला सामने आया है। निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला अमित चौधरी 25 जुलाई की शाम से लापता है। रविवार को उसकी बाइक पीलवापाली के जंगल में जली हुई हालत में मिली है, जिससे किसी बड़ी साजिश की आशंका गहराने लगी है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

    रायपुर में नशे में धुत युवकों का हंगामा, सनरूफ से सिगरेट पीते वीडियो वायरल, पुलिस ने जब्त की कार

    आखिरी बार बस स्टैंड के पास देखा गया था युवक

    जानकारी के मुताबिक, अमित चौधरी 24-25 जुलाई की दरमियानी रात लगभग शाम 6 बजे घर से निकले थे। उन्हें आखिरी बार पिथौरा बस स्टैंड के पास एक होटल में देखा गया था। रात 1 बजे के करीब उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

     छोटे भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी

    युवक के छोटे भाई अमन चौधरी ने 25 जुलाई की रात पिथौरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    जंगल में मिली जली हुई बाइक

    27 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि पीलवापाली के जंगल में एक बाइक जली हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बाइक अमित चौधरी की ही है। बाइक की हालत संदिग्ध बताई जा रही है और जानबूझकर जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

     फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

    थाना प्रभारी टी. उमेश वर्मा ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है। जांच से यह स्पष्ट किया जाएगा कि बाइक में आग कैसे लगी और क्या यह किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं है।

     पुलिस ने मांगी मदद

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने युवक को कहीं देखा हो या घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। लापता युवक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.