Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में नशे में धुत युवकों का हंगामा, सनरूफ से सिगरेट पीते वीडियो वायरल, पुलिस ने जब्त की कार

    रायपुर में नशे में धुत युवकों का हंगामा, सनरूफ से सिगरेट पीते वीडियो वायरल, पुलिस ने जब्त की कार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 28, 2025 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर में युवकों का बेखौफ आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कुछ युवक नशे की हालत में बीच सड़क पर कार की सनरूफ खोलकर सिगरेट पीते और हंगामा करते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    सड़क पर खुलेआम नशा, फिर की बदतमीजी

    मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम गोलबाजार क्षेत्र में एक कार सवार युवक सनरूफ से बाहर निकलकर सिगरेट पीते हुए जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। युवकों की हरकतों को देख पास से गुजर रहे लोगों ने आपत्ति जताई और उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन युवक नशे में धुत थे और वे समझाने वालों से ही भीड़ गए।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    युवकों की इस गुंडागर्दी का वीडियो पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार की सनरूफ से झांकते, सिगरेट पीते और सड़क पर शोर मचाते नजर आ रहे हैं।

    पुलिस ने की कार्रवाई, युवक हिरासत में

    घटना की सूचना मिलते ही गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी युवक गाली-गलौज और बदतमीजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर सभी युवकों को हिरासत में ले लिया।

    बताया जा रहा है कि सभी युवक पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं और रायपुर में किसी निजी काम से आए हुए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

    पुलिस की अपील

    पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि अगर कहीं भी इस तरह की गतिविधियां दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.