Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

    July 27, 2026

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    July 27, 2026

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
    • गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए
    • रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई
    • KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश
    • 2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट
    • अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
    • खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
    • जेलों में बन रहे बैरक, बाउंड्रीवॉल और वॉच टॉवर की प्रगति पर PWD सचिव ने ली बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चला सघन जांच अभियान

    रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चला सघन जांच अभियान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 7, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रक्षाबंधन और बारिश के मौसम को देखते हुए खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में “बने खाबो-बने रहिबो” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन जांच और जागरूकता अभियान चलाया है।

    इस अभियान के दौरान विभाग ने जिले के प्रमुख होटल, मिठाई दुकानों और स्ट्रीट फूड वेंडरों से दर्जनों मिठाई और नमकीन के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं। साथ ही स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर 12 से अधिक दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

    खाद्य जनित बीमारियों से बचाव और आम जनता को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान 4 से 6 अगस्त तक जिले के तीनों ब्लॉकों गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में चलाया गया। अभियान का संचालन वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें नियंत्रक दीपक अग्रवाल और अभिहित अधिकारी ऋचा चंद्राकर के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

    Read Also-  जमानत पर रिहा होते ही निकाला जुलूस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आदतन अपराधी को फिर भेजा जेल

    इन प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल
    निरीक्षण के दौरान विपुल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, देवा होटल, कृष्णा स्वीट्स, करणी जोधपुर मिष्ठान भंडार, कान्हा स्वीट्स, मानव मंदिर, जैन स्वीट्स, श्रीनाथ स्वीट्स, गुप्ता होटल और प्रयागराज मिर्जापुर चटोरी सेंटर सहित कई प्रतिष्ठानों से खोवा जलेबी, पेड़ा, रसगुल्ला, सोनपापड़ी, काजू कतली, सेव, जलेबी आदि के नमूने लिए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस और चेतावनी
    जांच के दौरान 30 से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं, ढाबों और होटलों पर खाद्य स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और व्यक्तिगत साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानदार अखबार और प्रिंटेड पेपर का उपयोग खाद्य परोसने में करते पाए गए, जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने 12 से अधिक दुकानों को नोटिस थमाया और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी।

    Read Also-  कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

    अभियान का उद्देश्य: जन-जागरूकता और सुरक्षा
    वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर ने बताया कि “बने खाबो-बने रहिबो” अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों व मानसून के दौरान लोगों को मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचाना है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से ही खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today today chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.