नारियल एक ऐसा फल है जिसे सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, बी-विटामिन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं। नारियल का फल और पानी जितने लाभकारी हैं, उतना ही फायदेमंद इसका तेल भी है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार: 4 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 8 मंत्री समेत 47 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…
विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल तेल चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने और चमक लाने में मदद करते हैं। यह न केवल स्किन को मॉइस्चराइज करता है बल्कि स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग में भी असरदार है।
त्वचा की मुलायमियत और घाव भरने के लिए नारियल तेल का नियमित उपयोग लाभकारी माना जाता है। रात को सोने से पहले चेहरा धोकर हल्की मसाज के साथ नारियल तेल लगाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसमें कपूर मिलाकर लगाने से भी स्किन हेल्थ को अतिरिक्त फायदा होता है।
सौंदर्य विशेषज्ञों का मानना है कि प्राकृतिक और सस्ता उपाय होने के कारण नारियल तेल लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार त्वचा बनाए रखने में मददगार है।




