Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद छत पर मिला शव

    August 12, 2026

    कार से रेकी, भीड़ में चोरी; जतमई-घटारानी में वारदात करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार

    August 12, 2026

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद छत पर मिला शव
    • कार से रेकी, भीड़ में चोरी; जतमई-घटारानी में वारदात करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार
    • क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
    • नकली पनीर पर मोहन सरकार सख्त, एनालॉग पनीर के इस्तेमाल-बिक्री पर रोक के निर्देश
    • बाल देखभाल संस्थाओं की सुरक्षा पर हाई कोर्ट सख्त, 156 गार्ड की तैनाती के लिए केंद्र से मांगा जवाब
    • पोस्ट ऑफिस एजेंट ने 150 से ज्यादा खाताधारकों को लगाया चूना, एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा
    • ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन-पुलिस को लगातार कार्रवाई के आदेश
    • हरेली तिहार: छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कृषि परंपरा और गेड़ी से जुड़ा लोकपर्व
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाईकोर्ट की सख्ती : बच्चों को कुत्तों का जूठा खाना परोसने पर मुआवजे का आदेश

    हाईकोर्ट की सख्ती : बच्चों को कुत्तों का जूठा खाना परोसने पर मुआवजे का आदेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 19, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    बच्चों को कुत्तों का जूठा खाना परोसने पर मुआवजे का आदेश

    रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के ‘गुरु घासीदास धाम’ जिले से जुड़ा एक बेहद अमानवीय मामला मंगलवार को बिलासपुर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ा। पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर मिडिल स्कूल में मासूम बच्चों को मध्यान्ह भोजन में कुत्तों का जूठा खाना परोसने के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाते हुए प्रभावित बच्चों को मुआवजा देने को कहा है।

    मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बीडी गुरु की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान घटना को बेहद गंभीर माना। अदालत के सामने रखे गए शपथपत्र में बताया गया कि स्कूल के प्रभारी प्रधानपाठक और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    क्या है मामला

    28 जुलाई को लच्छनपुर मिडिल स्कूल में रसोइयों द्वारा तैयार मध्यान्ह भोजन को एक आवारा कुत्ते ने जूठा कर दिया था। इसके बावजूद, रसोइयों और स्कूल प्रशासन ने बच्चों को वही खाना परोस दिया। घटना को छुपाने की कोशिश भी की गई। जब मामला सामने आया, तो 84 बच्चों को गुपचुप तरीके से एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाए गए।

    जांच रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि घटना को दबाने की कोशिश की गई और बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हुआ। जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानपाठक नेतराम गिरि और शिक्षक एलबी वेदप्रकाश पटेल को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।

    बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि

    हाईकोर्ट का यह फैसला सिर्फ मुआवजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि बच्चों के स्वास्थ्य और गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अब पूरा प्रदेश उम्मीद लगाए बैठा है कि इस घटना से सबक लेते हुए स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की निगरानी और गुणवत्ता पर और सख्ती बरती जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #gurughasidas dham #SchoolScandal #ChildRights #HighCourtAction #MidDayMeal #BalodaBazarNews
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पोस्ट ऑफिस एजेंट ने 150 से ज्यादा खाताधारकों को लगाया चूना, एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा

    बिलासपुर में दंपती की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिले शव; जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत

    जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.