रायपुर। बलौदाबाजार – भाटापारा जिले का नाम जल्द बदल सकता है। सतनामी समाज के पुराने मांग को सरकार पूरा करते हुए जिले का नाम ‘संत शिरोमणि गुरु घासीदास धाम’ रखने की कवायद में है।
इसके लिए जिला कलेक्टोरेट से सभी अनुविभागीय अधिकारियों से अभिमत मांगा गया है। सभी एसडीएम से अभिमत मिलने के बाद जिला का नाम जल्द ही बदल दिया जाएगा। वहीं जिले को राष्ट्रीय तीर्थस्थल का दर्जा भी मिल जाएगा।





