Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दीपक बैज का बड़ा आरोप: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार असंवैधानिक, बोले- गृह विभाग संभालने में नाकाम हैं विजय शर्मा

    दीपक बैज का बड़ा आरोप: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार असंवैधानिक, बोले- गृह विभाग संभालने में नाकाम हैं विजय शर्मा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 24, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    30 नवंबर तक 400 यूनिट हाफ बिल योजना लागू करे सरकार, नहीं CM हाउस का करेंगे घेराव- दीपक बैज 

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि संविधान के अनुसार मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं, लेकिन हालिया विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या 14 हो गई है। उन्होंने इसे असंवैधानिक कदम बताते हुए पूछा कि अतिरिक्त मंत्री के लिए सरकार ने कब और किससे अनुमति ली। बैज ने मांग की कि यदि बिना अनुमति के शपथ दिलाई गई है तो एक मंत्री को तत्काल हटाया जाए।

    कानून-व्यवस्था पर निशाना
    बैज ने कहा कि हाल ही में हुए विभागीय फेरबदल में गृह विभाग बदला जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पिछले 20 महीनों में “पूरी तरह विफल” साबित हुए हैं। हत्या, चाकूबाजी, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार और गोलीबारी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नशे के कारोबार और जेलों में अपराधियों की मनमानी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चरमराकर रख दिया है।

    आयुष्मान योजना पर संकट
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण आयुष्मान भारत योजना ठप होने की स्थिति में है। निजी अस्पतालों को 17 महीने से भुगतान लंबित है, जिससे वे गरीबों का इलाज बंद करने की चेतावनी दे चुके हैं। “अगर सरकार ने जल्द भुगतान नहीं किया तो गरीब वर्ग इलाज से वंचित हो जाएगा।

    Read Also-  रायपुर में ड्रग्स तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

    किसानों की दुश्वारियां
    कृषि इनपुट पर बोलते हुए बैज ने कहा कि, किसानों को पहले डीएपी नहीं मिला और अब पूरे प्रदेश में यूरिया की भारी कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुले बाजार में यूरिया और डीएपी दुगुने दामों पर बिक रही है। सरकार की यह नीति किसानों को जानबूझकर परेशान करने की है, ताकि पैदावार कम हो और समर्थन मूल्य पर खरीदी घटाई जा सके।

    शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
    बैज ने शिक्षा विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के ढाई महीने बाद भी बच्चों तक पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। तिमाही परीक्षा का समय आ गया है, ऐसे में बिना किताबों और अधूरे पाठ्यक्रम के बच्चे कैसे परीक्षा देंगे? 25 साल में ऐसा पहली बार हुआ है।

    शराबबंदी पर भाजपा पर हमला
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर अवैध शराब बिक्री को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पान ठेलों और किराना दुकानों पर शराब बिक रही है। “जो भाजपा विपक्ष में रहकर शराबबंदी की मांग करती थी, वही अब शराब की काली कमाई में लगी है।

    Read Also-  पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात

    अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति
    बैज ने शासकीय विद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में आउटसोर्सिंग व्यवस्था का विरोध किया और मांग की कि योग्य स्थानीय युवाओं को ही अवसर दिया जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political cg political news cg politics news chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.