Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

    July 27, 2026

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    July 27, 2026

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
    • गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए
    • रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई
    • KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश
    • 2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट
    • अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
    • खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
    • जेलों में बन रहे बैरक, बाउंड्रीवॉल और वॉच टॉवर की प्रगति पर PWD सचिव ने ली बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IMA की चेतावनी के बाद सरकार बैकफुट पर—आयुष्मान योजना के 375 करोड़ जारी, फिर भी 750 करोड़ बकाया

    IMA की चेतावनी के बाद सरकार बैकफुट पर—आयुष्मान योजना के 375 करोड़ जारी, फिर भी 750 करोड़ बकाया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 28, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    आयुष्मान योजना के 375 करोड़ जारी, फिर भी 750 करोड़ बकाया

    रायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत लंबित दावों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की कड़ी चेतावनी और विपक्षी हमलों के बीच आखिरकार प्रदेश सरकार को झुकना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को घोषणा की कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रावधानित राशि में से 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है और निजी अस्पतालों को भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    IMA की चेतावनी का असर

    IMA ने कुछ दिन पहले ही साफ कर दिया था कि अगर बकाया भुगतान नहीं हुआ तो 1 सितंबर से आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद कर दिया जाएगा। इस अल्टीमेटम के बाद कई अस्पतालों ने योजना के मरीजों का इलाज रोक भी दिया था। इससे लाखों लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया था।

    सरकार पर विपक्ष का हमला

    IMA की चेतावनी के तुरंत बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को जनता के हितों से जोड़कर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण गरीब मरीज इलाज से वंचित हो रहे हैं और निजी अस्पताल आर्थिक संकट में फंस रहे हैं।

    सरकार का बचाव, पर बकाया बाकी

    स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि सरकार नागरिकों के हितों के प्रति सजग है और अस्पतालों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन IMA का कहना है कि अब भी 750 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। छह माह से भुगतान नहीं होने के चलते अस्पतालों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    बैकफुट पर सरकार

    निजी अस्पतालों की नाराजगी और IMA की कड़ी चेतावनी के बाद सरकार दबाव में आई और आनन-फानन में 375 करोड़ की पहली किस्त जारी करनी पड़ी। लेकिन जब तक पूरे बकाया का भुगतान नहीं होता, तब तक संकट टलने वाला नहीं है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #AyushmanBharat #IMA #HealthCrisis #GovtOnBackfoot #PrivateHospitals #Chhattisgarh #AyushmanCrisis #IMAWarnsGovt #GovtOnBackfoot #HospitalVsGovt #HealthCrisis #ChhattisgarhNews #आयुष्मानपरसवाल #आईएमएकीचेतावनी #सरकारकाबैकफुट #अस्पतालकीलड़ाई #स्वास्थ्यसंकट #छत्तीसगढ़न्यूज़ #आयुष्मानयोजना #आईएमए #स्वास्थ्यसंकट #सरकारबेकफुटपर #निजीअस्पताल #छत्तीसगढ़
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मानसून में बढ़ा स्टमक फ्लू का खतरा, NCDC ने जारी किया अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.