Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी

    September 5, 2026

    36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

    September 5, 2026

    लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी
    • 36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
    • लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा कदम, 594 की सेवा समाप्त

    NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा कदम, 594 की सेवा समाप्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 18, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा कदम, 594 की सेवा समाप्त

    रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरे एक महीना हो गया है। सरकार द्वारा 16 सितंबर तक काम पर लौटने का अंतिम अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इसी बीच बुधवार को सूरजपुर जिले में 594 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

    इससे पहले बलौदाबाजार और कोरबा में भी कार्रवाई की गई थी। बलौदाबाजार के 160 से ज्यादा और कोरबा के करीब 21 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है।

    कल जेल भरो आंदोलन
    हड़ताल पर डटे कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। गुरुवार को राज्यभर में संभाग स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के करीब 10 हजार कर्मचारी जुटने की संभावना है।

    Read Also-  140 करोड़ कस्टम मिलिंग घोटाला: राइस मिलर्स सुधाकर राव के घर पर ED की रेड

    10 सूत्रीय मांगें बनी विवाद का कारण
    कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इनमें से पांच पर मौखिक सहमति बन चुकी है, लेकिन शेष पांच पर सरकार ने अब तक स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है। कर्मचारियों का कहना है कि मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सभी मांगों पर लिखित आदेश चाहिए।

    सामूहिक इस्तीफे और बढ़ता विरोध
    सरकार की कार्रवाई से पहले ही कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था। 3 सितंबर को प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी सहित 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। इसके बाद से आंदोलन और तेज हो गया है।

    Read Also-  युवती और 17 साल के नाबालिग का अफेयर, शादी से इनकार पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप और 50 लाख की डिमांड

    अलग-अलग अंदाज में विरोध
    प्रदेशभर में NHM कर्मचारी अनोखे तरीकों से विरोध जता रहे हैं। किसी ने खून से सरकार को पत्र लिखा, तो किसी ने पैरोडी गानों और डांस के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। धमतरी में छत्तीसगढ़ी गीत “मोर पथरा के देवता मानत नई हे वो” और फिल्मी गीत “क्या हुआ तेरा वादा, तड़पाओगे तड़पा लो” पर कर्मचारियों ने व्यंग्यात्मक नृत्य किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी

    36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

    लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.