भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 140 करोड़ रुपए के कस्टम मिलिंग घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार तड़के बड़ी छापेमारी की। ईडी की चार सदस्यीय टीम ने भिलाई के हुडको और तालपुरी इलाके में दबिश दी और राइस मिलर सुधाकर राव के घर पर कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।
Read Also- दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत
सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारी घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजात की गहन जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सुधाकर राव इस घोटाले में अहम सहयोगी की भूमिका निभा रहा था। छापेमारी में ईडी को ऐसे दस्तावेज हाथ लग सकते हैं जो घोटाले की परतें खोलने में अहम साबित होंगे। एजेंसी को उम्मीद है कि जांच आगे बढ़ने पर कई बड़े नामों का भी खुलासा हो सकता है।




