राजनांदगांव। जिले में कानून-व्यवस्था को और सख्त एवं व्यवस्थित बनाने के लिए एसपी मोहित गर्ग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए 148 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।
इन तबादलों के तहत अलग-अलग थानों और शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। एसपी मोहित गर्ग का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद पुलिस व्यवस्था में कसावट लाना, कार्यप्रणाली में सुधार करना और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना है।









