Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ICC ने सूर्यकुमार यादव को दी चेतावनी: राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहने की हिदायत, रऊफ-साहिबजादा पर सुनवाई आज

    ICC ने सूर्यकुमार यादव को दी चेतावनी: राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहने की हिदायत, रऊफ-साहिबजादा पर सुनवाई आज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 26, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    ICC ने सूर्यकुमार यादव को दी चेतावनी: राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहने की हिदायत, रऊफ-साहिबजादा पर सुनवाई आज

    स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को सलाह दी है कि वे ऐसी कोई टिप्पणी न करें जिसे राजनीतिक रूप में लिया जा सके। यह निर्देश ICC के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की शिकायत पर आयोजित सुनवाई में दिया।

    PCB ने 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सूर्यकुमार द्वारा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति समर्थन जताने वाली टिप्पणियों के कारण शिकायत की थी। सुनवाई में सूर्यकुमार ने अपने बयान के लिए खुद को “दोषी नहीं” बताया। इस दौरान BCCI के अधिकारियों ने भी उनका समर्थन किया। ICC के अनुसार यह लेवल-1 का उल्लंघन है, जिसके तहत सूर्यकुमार को चेतावनी या 15% मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है।

    Read Also-  वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को सौंपी गई कप्तानी

    BCCI ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज की
    इसी बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ भी ICC में औपचारिक शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत 21 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर-4 मैच में उनके भड़काऊ इशारों के कारण की गई।

    हारिस रऊफ ने आसमान की ओर विमान गिराने का इशारा किया, जबकि साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी बनाने के बाद बैट को मशीन गन की तरह इस्तेमाल करते हुए गोली चलाने का इशारा किया। भारतीय फैंस ने विराट कोहली के नाम के नारे लगाकर रऊफ को चिढ़ाया, जिससे वे भड़क गए। रऊफ ने अपने गुस्से में भारतीय ओपनर्स शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को भी अपशब्द कहे। साहिबजादा फरहान ने बाद में कहा कि उनकी सेलिब्रेशन पर आलोचना की उन्हें कोई परवाह नहीं है। सुनवाई शुक्रवार को होगी, क्योंकि गुरुवार को दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप मैच खेल रहे थे।

    Read Also-  पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकत पर बवाल, BCCI ने की ICC से कार्रवाई की मांग

    पाकिस्तान के गृह मंत्री का विवादित वीडियो पोस्ट
    |पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो विमान क्रैश का इशारा करते दिख रहे हैं। यह वीडियो हारिस रऊफ के मैदान पर किए गए इशारे के समान माना जा रहा है। BCCI और ICC ने इस पोस्ट पर भी नोटिस लिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    icc review suryakumar yadav icc suryakumar yadav suryakumar yadav icc complaint suryakumar yadav icc hearing suryakumar yadav icc update suryakumar yadav icc warning
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.