Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह का बड़ा बयान, कहा- पाक के जेट गिराने के दावे ‘मनोहर कहानियां’

    वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह का बड़ा बयान, कहा- पाक के जेट गिराने के दावे ‘मनोहर कहानियां’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 3, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read
    वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह का बड़ा बयान, कहा- पाक के जेट गिराने के दावे 'मनोहर कहानियां'

    नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान की उन दावों को खारिज कर दिया कि उन्होंने भारत के कई जेट गिराए हैं। सिंह ने कहा ये दावे मनोहर कहानियां हैं और अगर उनके पास ठोस सबूत हैं तो उन्हें पेश करें। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत ने पाकिस्तान के कम से कम पाँच लड़ाकू विमान नष्ट किए हैं जिनमें F‑16 और J‑17 समेत विमान शामिल हैं।

    एयर चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में लगभग 300 किलोमीटर अंदर जाकर सटीक लक्ष्यनिशान हमला किया। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के बाद यह निर्णय लिया गया था कि दोषियों को इसकी कीमत चुकानी होगी और सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई थी। सिंह ने कहा, हमने सटीकता से हमला किया बाद में पाकिस्तान युद्धविराम के लिए खुद आगे आया।

    Read Also-  लद्दाख में गिरफ्तार सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

    एयरफोर्स चीफ की स्पीच, 5 बड़ी बातें…

    दावों पर चुप्पी बनाए रखने का कारण
    सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अगर दावा करता है कि उसने हमारे 15 जेट मार गिराए, तो अपनी सोचना उसे रहने दें “मैं इस बारे में बात क्यों करूं?” उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो हमारे किसी एयरबेस पर कोई गिरावट दिखाई दी और न ही किसी हैंगर या हवाई अड्डे को सटीक तरह से नुकसान पहुंचने की कोई तस्वीर उपलब्ध है।

    ये ‘मनोहर कहानियां’ हैं
    उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के ठिकानों की कई तस्वीरें और प्रमाण दिखाए, जबकि पाकिस्तान एक भी ठोस तस्वीर या सबूत सामने नहीं ला पाया।

    पाकिस्तान को हुए नुकसान का ब्योरा
    सिंह ने बताया कि भारतीय हमलों से कई हवाई अड्डों और सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहुंची  कम से कम चार जगहों पर रडार नष्ट हुए, दो कमांड और कंट्रोल सेंटर क्षतिग्रस्त हुए, दो रनवे अस्थायी रूप से निष्क्रिय हुए, तीन हैंगर तबाह हुए और लगभग 4–5 लड़ाकू विमान नष्ट हुए।

    Read Also-  जुबीन गर्ग मौत मामले में बड़ा खुलासा: सिंगापुर ने भारत को सौंपी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, संगीतकार शेखर और सिंगर अमृतप्रभा भी शामिल

    नए आतंकवादी अड्डों की चेतावनी
    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में आतंकियों के नए ठिकानों के निर्माण के संकेत मिले हैं छोटे-छोटे अड्डों का विकास हो रहा है और भारत उनके ख़िलाफ़ अपने विकल्पों को बनाए रखेगा।

    सीमित लक्ष्य के साथ युद्ध समाप्त किया गया: एयर चीफ ने ऑपरेशन का मूल्यांकन करते हुए कहा कि यह एक “लक्ष्य-उन्मुख” कार्रवाई थी, इसे बढ़ाकर व्यापक संघर्ष नहीं बनाया गया, बल्कि निर्धारित लक्ष्य प्रभावित कर के युद्धविराम की स्थिति बनवाई गई। उन्होंने कहा कि इसका सबक दुनिया के लिए उपयोगी है कि सीमित, सटीक कार्रवाई से किस तरह लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    air chief marshal a p singh air chief marshal ap singh air chief marshal ap singh speech air chief marshal statement ap singh air chief marshal
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.