Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जुबीन गर्ग मौत मामले में बड़ा खुलासा: सिंगापुर ने भारत को सौंपी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, संगीतकार शेखर और सिंगर अमृतप्रभा भी शामिल

    जुबीन गर्ग मौत मामले में बड़ा खुलासा: सिंगापुर ने भारत को सौंपी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, संगीतकार शेखर और सिंगर अमृतप्रभा भी शामिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 3, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    जुबीन गर्ग मौत मामले में बड़ा खुलासा: सिंगापुर ने भारत को सौंपी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, संगीतकार शेखर और सिंगर अमृतप्रभा भी शामिल

    गुवाहाटी। सिंगापुर में 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान सिंगर जुबीन गर्ग के अचानक निधन के मामले में असम पुलिस की जांच तेजी पकड़ रही है। सिंगापुर पुलिस ने जुबीन का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भारतीय हाई कमीशन को सौंप दिया है।

    इसी बीच, असम पुलिस ने जुबीन की म्यूजिक टीम के दो सदस्यों, संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और सिंगर अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय दोनों सिंगापुर में मौजूद थे और उनसे पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। अब तक इस मामले में कुल चार लोग हिरासत में हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोस्वामी और अमृतप्रभा 19 सितंबर को यॉट पार्टी में जुबीन के साथ मौजूद थे। SIT ने बताया कि वीडियो फुटेज में गोस्वामी जुबीन के बहुत करीब तैरते दिखे, जबकि अमृतप्रभा ने पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की।

    Read Also-  एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ट्रेन हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती

    इसके पहले जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 1 अक्टूबर को दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया और अदालत ने उन्हें 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। पुलिस ने FIR में अब BNS की सेक्शन 103 भी जोड़ी है, जो हत्या के लिए फांसी या उम्रकैद सहित जुर्माने का प्रावधान करती है।

    स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अब तक राज्य में 10 लोगों के खिलाफ 60 से अधिक FIR दर्ज की हैं। विसरा सैंपल की जांच के लिए दिल्ली के सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पूरी होने के बाद इसे परिवार को सौंपा जाएगा।

    जांच के लिए बनाई गई नौ सदस्यीय SIT सिंगापुर जाकर और सबूत इकट्ठा करेगी। भारत सरकार ने सिंगापुर के साथ म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) का उपयोग किया है। घटना के समय मौजूद सिंगर के कजन और डिप्टी SP संदीपन गर्ग से भी पूछताछ की गई।

    Read Also-  संजय कपूर की संपत्ति में हक मांग रहे करिश्मा कपूर के बच्चे, मामला हाई कोर्ट पहुंचा

    जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने बताया कि 19 सितंबर को यॉट से एक आइलैंड पर जाने के दौरान जुबीन को दौरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सिंगापुर में उनके साथ कई बार इसी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हुई थीं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    zubeen death case zubeen garg death zubeen garg death case zubeen garg death case news zubeen garg death case update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.