मुंबई। ‘रागिनी MMS रिटर्न’ और ‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा एक हादसे का शिकार हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह मुंबई की लोकल ट्रेन से चर्चगेट जा रही थीं। ट्रेन में चढ़ते ही स्पीड बढ़ने लगी और उनके दोस्त ट्रेन पकड़ नहीं सके। घबराकर उन्होंने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
फिलहाल करिश्मा शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस से अपनी जल्द रिकवरी के लिए दुआ करने की अपील की है।
करिश्मा ने पोस्ट में लिखा कि शूटिंग के लिए जाते समय उन्होंने साड़ी पहनकर ट्रेन पकड़ने की कोशिश की। जैसे ही वह चढ़ीं, ट्रेन की रफ्तार तेज हो गई। दोस्तों को संघर्ष करते देख वह घबरा गईं और कूद गईं। इस दौरान वह पीठ के बल गिरीं और सिर पर चोट लग गई।
हादसे की खबर सामने आने के बाद उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।




