रायपुर। राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को दिवाली से पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। यह वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी।
हालांकि, शासन ने स्पष्ट किया है कि इस वृद्धि का लाभ केवल उन्हीं अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी सेवाएँ 1 जुलाई 2023 तक एक वर्ष पूर्ण कर चुकी हों। इस शर्त के कारण लगभग 1500 से अधिक कर्मचारियों को इस वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा।
Read Also- रायपुर में शराब दुकान के गार्ड की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बहाली का इंतजार
एनएचएम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों की हड़ताल की थी। इस हड़ताल के दौरान एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। हड़ताल समाप्ति के समय हुई वार्ता में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। अब तक यह बहाली नहीं हुई है, और बर्खास्त कर्मचारी इसका इंतजार कर रहे हैं।




