Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में शराब दुकान के गार्ड की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर में शराब दुकान के गार्ड की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 11, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    रायपुर में शराब दुकान के गार्ड की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित सरकारी शराब दुकान में तैनात सुरक्षा गार्ड की देर रात लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संदीप पटेल खम्हारडीह स्थित सरकारी शराब भट्टी में गार्ड के पद पर पदस्थ था। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे भींगराज बघेल नामक युवक शराब दुकान पहुंचा और दुकान बंद होने के बाद भी शराब देने की जिद करने लगा। इस पर गार्ड संदीप ने उसे समझाने की कोशिश की और बताया कि दुकान का समय समाप्त हो चुका है। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

    विवाद बढ़ने पर आरोपी भींगराज ने आपा खो दिया और पास में रखे लोहे के रॉड से संदीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ की 9 क्षेत्रीय पार्टियों की मान्यता पर खतरा, केंद्रीय निर्वाचन आयोग करेगा अंतिम फैसला

    घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी भींगराज बघेल को गिरफ्तार कर लिया।

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने उससे शराब देने के नाम पर पैसे लिए थे, लेकिन शराब न देकर पैसे वापस करने को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने यह वारदात की।

    खम्हारडीह थाना प्रभारी के अनुसार, हत्या का वास्तविक कारण जानने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news raipur raipur murder news raipur news raipur news today raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.