Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

    September 16, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, 36 लाख दीयों के आयोजन पर भूपेश बघेल ने पूछा- खर्च किस मद से होगा?

    September 16, 2026

    PM आवास विवाद में मंत्री रामविचार नेताम की एंट्री, कांग्रेस पर साधा निशाना- ‘गरीबों के साथ किया अन्याय’

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
    • ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, 36 लाख दीयों के आयोजन पर भूपेश बघेल ने पूछा- खर्च किस मद से होगा?
    • PM आवास विवाद में मंत्री रामविचार नेताम की एंट्री, कांग्रेस पर साधा निशाना- ‘गरीबों के साथ किया अन्याय’
    • टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, भाजपा ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना
    • झीरम कांड के सभी आरोपियों को NIA कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा
    • सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा में बड़ा बदलाव, अब 45 वर्ष तक आवेदन की अनुमति, आदेश जारी
    • डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड पर होगी योजनाओं की जिलेवार निगरानी, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » फैटी लिवर से बचाव के लिए जरूरी है सही खानपान और लाइफस्टाइल, जानें एक्सपर्ट की सलाह

    फैटी लिवर से बचाव के लिए जरूरी है सही खानपान और लाइफस्टाइल, जानें एक्सपर्ट की सलाह

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025 स्वास्थ्य No Comments3 Mins Read

    आज के समय में बिगड़ते खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण लोगों में सेहत संबंधी कई समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, जिनमें फैटी लिवर एक प्रमुख समस्या बनकर उभर रही है। पहले यह बीमारी बुजुर्गों में अधिक देखी जाती थी, लेकिन अब यह युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। इस स्थिति में लिवर की कोशिकाओं में अत्यधिक चर्बी जमा हो जाती है। यह दो प्रकार की होती है—एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर। एल्कोहॉलिक फैटी लिवर में शराब का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाता है, जबकि नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर का कारण मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और अस्वस्थ जीवनशैली होती है।

    फैटी लिवर की समस्या होने पर समय रहते उपचार शुरू करना जरूरी होता है। इसके साथ ही कारणों की पहचान कर उन्हें नियंत्रित करने पर ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, सही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव से इस स्थिति में सुधार संभव है। कुछ घरेलू उपाय भी इसमें मददगार साबित हो सकते हैं।

    एक्सपर्ट की राय
    आयुर्वेद विशेषज्ञ किरण गुप्ता के अनुसार, फैटी लिवर से पीड़ित लोगों को ऑयल फ्री और कम प्रोटीन वाली चीजें खानी चाहिए। खीरा और गाजर जैसी सब्जियों का सलाद में सेवन लाभदायक होता है। उबली हुई सब्जियां खाएं और रोजाना सैर करें। हल्की ब्रिस्क वॉक, प्राणायाम और पर्याप्त आराम भी फायदेमंद होते हैं। रोजाना सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है। ठंडे पेय और सॉफ्ट ड्रिंक्स से परहेज करें तथा दिनभर में ढाई से तीन लीटर पानी पिएं। दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

    नींबू और शहद का पानी रोज पीना भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा लौकी, पैठे और पुदीने का जूस लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। कुछ मसाले जैसे अजवाइन, सौंफ और साबुत धनिया का पानी भी फायदेमंद साबित हो सकता है। वजन ज्यादा होने पर उसे नियंत्रित करना भी जरूरी है।

    डाइट में करें बदलाव
    विशेषज्ञों का कहना है कि डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। मेथी, लौकी, तोरी और टिंडे जैसी सब्जियां नियमित रूप से खाएं। सलाद का सेवन करें और घर का बना भोजन प्राथमिकता दें। ऑयली, मसालेदार और जंक फूड से परहेज करें। शराब और धूम्रपान जैसी आदतों को पूरी तरह छोड़ना बेहतर रहेगा।

    रोजाना करें एक्सरसाइज
    स्वस्थ और फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। सुबह के समय 20 से 30 मिनट वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें। लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करें। मानसिक तनाव को कम करना भी फैटी लिवर की स्थिति सुधारने में मदद करता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    स्वाइन फ्लू के 38 एक्टिव केस, कोरोना के 2 मरीज मिले; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

    अम्बेडकर अस्पताल का नया कीर्तिमान, 20 दिनों में 9 और दो महीने में 13 जटिल लोबेक्टॉमी सर्जरी सफल

    ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    मानसून में बढ़ा स्टमक फ्लू का खतरा, NCDC ने जारी किया अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.