Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री केदार कश्यप, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    August 1, 2026

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    August 1, 2026

    किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री केदार कश्यप, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
    • शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
    • किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    • रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद
    • कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वालों के लिए मोहन सरकार का बड़ा ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लालगंज से भागलपुर जेल शिफ्ट किए जाएंगे बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला, जानें इसके पीछे की वजह

    लालगंज से भागलपुर जेल शिफ्ट किए जाएंगे बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला, जानें इसके पीछे की वजह

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 26, 2025 राजनीति No Comments2 Mins Read

    वैशाली। बिहार की लालगंज विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला को लालगंज से भागलपुर केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह कदम भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद उठाया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुन्ना शुक्ला जेल से लगातार लोगों को फोन कर चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को शुक्रवार सुबह फोन कर शिकायत की थी कि मुन्ना शुक्ला जेल से प्रतिदिन 30 से 40 लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उनका कहना था कि यदि इस पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो चुनाव प्रभावित हो सकता है। इसके बाद मुजफ्फरपुर प्रशासन ने रविवार को तत्काल कार्रवाई करते हुए मुन्ना शुक्ला को भागलपुर केंद्रीय कारा में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी।

    शिवानी शुक्ला और संजय सिंह के बीच मुकाबला
    लालगंज सीट पर इस बार आरजेडी ने मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनडीए ने मौजूदा विधायक संजय कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। संजय सिंह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के करीबी माने जाते हैं। इस वजह से सीट पर सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि मुन्ना शुक्ला अपनी बेटी के पक्ष में जेल से प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

    लालगंज की पहचान और मुन्ना शुक्ला का राजनीतिक सफर
    लालगंज विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से बाहुबल और राजनीति के संगम के रूप में जाना जाता है। विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला इस इलाके की राजनीति में प्रभावशाली नाम रहे हैं। वे कुख्यात अपराधी छोटन शुक्ला के छोटे भाई हैं। बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली थी, हालांकि बाद में हाईकोर्ट से बरी हुए। उन्होंने 2000 में निर्दलीय, 2005 में एलजेपी और जेडीयू के टिकट पर तीन बार चुनाव जीता। 2010 में उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला ने भी जेडीयू से जीत दर्ज की थी।

    बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए मुन्ना शुक्ला को फिर से आजीवन कारावास की सजा दी, जिसके बाद से वे जेल में हैं। अब उनकी बेटी शिवानी शुक्ला मैदान में हैं, और बाहुबली पिता की छवि एक बार फिर लालगंज की चुनावी राजनीति में केंद्र में आ गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल

    महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

    दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.