Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी

    September 5, 2026

    36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

    September 5, 2026

    लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी
    • 36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
    • लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बीजापुर में सुरक्षा और विकास को नई गति: दो नए सुरक्षा व जन-सुविधा कैंप स्थापित

    बीजापुर में सुरक्षा और विकास को नई गति: दो नए सुरक्षा व जन-सुविधा कैंप स्थापित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 27, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    बीजापुर में सुरक्षा और विकास को नई गति: दो नए सुरक्षा व जन-सुविधा कैंप स्थापित

    बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीजापुर जिले में दो नए सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैंप स्थापित किए गए हैं। ये कैंप भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम कांडलापर्ती-2 और फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिल्लूर में शुरू किए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, पिछले एक वर्ष में जिले में कुल 21 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘नियद नेल्ला नार’ के तहत की गई है। इस योजना का उद्देश्य अबूझमाड़ और बस्तर के दुर्गम इलाकों तक शासन की बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और नेटवर्क का विस्तार करना है।

    Read Also-  बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 800 पदों पर होगी भर्ती!, जानें जरुरी दस्तावेज

    अंतर्राज्यीय संपर्क होगा मजबूत
    कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दोनों कैंपों की स्थापना पूरी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम न केवल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इन इलाकों में विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा।

    इन नए कैंपों से भोपालपटनम, फरसेगढ़, सेण्ड्रा और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के बीच अंतर्राज्यीय संपर्क को मजबूती मिलेगी। भविष्य में नेशनल पार्क क्षेत्र के गांवों को भी सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

    Read Also-  राज्योत्सव से पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़, बवाल के बाद दोबारा स्थापित

    सुरक्षा अभियानों में बड़ी सफलता
    जिला पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 21 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप 599 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि 196 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए और 986 को गिरफ्तार किया गया है।

    हाल ही में बस्तर संभाग में 210 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिसे सुरक्षा बलों की एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। साल 2023-24 और 2024-25 के दौरान जिले में कुल 43 सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur naxal news bijapur news bijapur news latest bijapur news today news bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.