कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के बुनागांव में बुधवार को डाकघर में कार्यरत डाकबाला ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पिछले 10 महीनों से बुनागांव में रहकर डाकबाला के रूप में कार्यरत थी।
मृतका मूल रूप से मोहला-मानपुर क्षेत्र की निवासी थी तथा 10 महीनों से बुनागांव में किराए के मकान में रहते हुए डाकघर में सेवाएं प्रदान कर रही थी। बुधवार को आसपास के लोगों ने उसे कमरे के अंदर फंदे से लटका देखा, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, किंतु आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।




