Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिलासपुर गोलीकांड : राजनीतिक वर्चस्व और जमीन विवाद पर चलाई गोली, दो नाबालिग समेत सात आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर गोलीकांड : राजनीतिक वर्चस्व और जमीन विवाद पर चलाई गोली, दो नाबालिग समेत सात आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminOctober 30, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। न्यायधानी के मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की थी। वारदात में दो लोग गभीर रूप से घायल हुए थे। गोलीकांड मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो विधि से संघर्षरत किशोर भी शामिल हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल, एक कट्टा, पांच मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे, 10 बुलेट और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि, यह पूरा हमला आपसी रंजिश और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा था। मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर हमले की साजिश रची थी

    25 अक्टूबर को हमला करने की थी प्लानिंग

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि, हमलावरों ने नितेश सिंह की हर गतिविधि पर नजर रखी थी और 25 अक्टूबर को भी हमला करने का प्रयास किया गया था, लेकिन योजना असफल रही। 28 अक्टूबर की शाम छह बजे दो बाइक में सवार नकाबपोश हमलावरों ने मस्तूरी के तिवारी होटल के पास बैठे नितेश सिंह और उनके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें राजू सिंह और चंद्रकांत सिंह घायल हुए। दोनों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर है।

    राजनीतिक वर्चस्व और जमीन विवाद के कारण मारने की प्लानिंग

    SSP रजनेश सिंह ने वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कहा कि पूर्व में नितेश सिंह पहली बार में जनपद उपाध्यक्ष बन गया था। उसने नागेंद्र राय को हराया था। नागेंद्र के खिलाफ भी थाने में कई मामले दर्ज है। गोलीकांड का मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत नितेश सिंह के विरोध गुट से जुड़ा था। इसके अलावा इनके बीच जमीन विवाद पहले से था।


    एक लाख रुपये दिए थे नगद

    पुलिस की एसीसीयू (साइबर सेल) और थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और सबूतों की कड़ी जोड़ते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया है कि, तारकेश्वर पाटले ने मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत को एक लाख रुपये नगद दिए थे, जिसे उसने बाकी आरोपियों में बांटा था

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur firing cg hindi news cg news chhattigarh chhattigarh news chhattisgarh hindi news masturi firing
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.