रायपुर। यात्रियों की सुविधा और उन्हें कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने गोंदिया और बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08843/08844 गोंदिया–बरौनी–गोंदिया स्पेशल ट्रेन चार-चार फेरे के लिए चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 08843 गोंदिया–बरौनी स्पेशल 3, 4, 8 और 9 नवंबर 2025 को गोंदिया से शाम 5:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ सहित निर्धारित स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 7:20 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 08844 बरौनी–गोंदिया स्पेशल 4, 5, 9 और 10 नवंबर को रात 10:25 बजे बरौनी से रवाना होगी। यह ट्रेन निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन शाम 6 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा और सुगमता मिलेगी।




