स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में हुए विवाद के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। रऊफ ने भारत के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।
ICC की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, रऊफ पर दो बार 30% मैच फीस का जुर्माना और दो डिमेरिट अंक भी लगाए गए हैं। वह अब 4 और 6 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों में नहीं खेल सकेंगे।
वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी 30% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एशिया कप मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार किया था।
Read Also- WPL 2026 से पहले RCB में बड़ा फेरबदल: अन्या श्रब्सोल नई बॉलिंग कोच, मालोलन रंगराजन बने हेड कोच
किस खिलाड़ी पर क्या कार्रवाई हुई
- हारिस रऊफ – दो बार 30% मैच फीस का जुर्माना, दो डिमेरिट अंक और दो मैच का बैन।
- सूर्यकुमार यादव – 30% मैच फीस का जुर्माना।
- अर्शदीप सिंह – निर्दोष पाए गए, कोई सजा नहीं।
- जसप्रीत बुमराह – गलती मानने पर चेतावनी और एक डिमेरिट अंक।
विवाद की पूरी कहानी
भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय फैंस विराट कोहली के नाम के नारे लगाकर हारिस रऊफ को चिढ़ा रहे थे। याद दिला दें कि 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली ने मेलबर्न में रऊफ की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े थे। इसी बात से नाराज होकर रऊफ ने आसमान की ओर देखकर ‘फाइटर प्लेन गिराने’ का इशारा किया, जिसे पाकिस्तान का तथाकथित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बताया गया — हालांकि उसका कोई सबूत नहीं है।
Read Also- भारत के टेनिस लीजेंड रोहन बोपन्ना ने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास की घोषणा की
इसी मैच में रऊफ ने भारतीय ओपनर्स शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को भी अपशब्द कहे थे। मैच के बाद अभिषेक ने कहा, हमने इसका जवाब बल्ले से दिया।
विवाद बढ़ने पर BCCI ने ICC में हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि PCB ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट सौंपी थी।




