महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। तहसील पिथौरा के ग्राम भुरकोनी (जगदल्ला) में संदिग्ध भंडारण की सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजरंग सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में चार नवंबर को जांच दल ने कार्रवाई की।
दल में नायब तहसीलदार ललित सिंह, राजस्व निरीक्षक शिव शंकर ठाकुर एवं पटवारी विनय कुमार पटेल शामिल थे। मौके पर रंगमंच के कमरे में लगभग तीन सौ बोरियों में अवैध धान भंडारण मिला। धान को सील कर ग्राम कोटवार को संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा मंडी सचिव को सूचित किया गया। मंडी सचिव एवं उनकी टीम ने मंडी अधिनियम के तहत धान जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की।




