रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सड्डू सेक्टर-04 निवासी एक डॉक्टर के घर में घुसकर युवक ने कार चोरी करने की कोशिश की। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पकड़े गए युवक की पहचान बिहार निवासी रौनक मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




