रायपुर। सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए नया साल छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा है। राज्य शासन ने वर्ष 2025 की सरकारी छुट्टियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। हालांकि कुछ प्रमुख त्योहार इस बार रविवार को पड़ रहे हैं, जिसके कारण छुट्टी का अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा। दीपावली और महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्योहार भी रविवार को पड़ने के कारण कर्मचारी इसे अलग अवकाश के रूप में नहीं ले पाएंगे।
जारी सूची के अनुसार इस वर्ष कर्मचारियों को 16 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा सामान्य अवकाश की संख्या 23 है। ऐच्छिक अवकाश 56 तय किए गए हैं, जिनमें से कर्मचारी फाइव-डे वर्किंग सिस्टम के चलते केवल तीन ही ले सकेंगे। इन सबके अतिरिक्त 52 से अधिक शनिवार-रविवार की छुट्टियां भी रहेंगी, जिससे कुल अवकाशों की संख्या 100 से अधिक हो जाएगी।
नई अवकाश सूची जारी होने के बाद कर्मचारी वर्ग में उत्साह है, हालांकि रविवार को पड़ने वाले त्योहारों को लेकर निराशा भी जताई जा रही है।





