बिलासपुर। हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता राहुल अग्रवाल का शव शुक्रवार देर रात अरपा नदी के पुराने पुल के पास मिला। मूल रूप से भाटापारा निवासी राहुल मंगला में रहते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार रात वे मोपका में दोस्त की शादी में शामिल हुए थे। रात 12 बजे उनकी कार अरपा पुल के बीच खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने लावारिस कार की सूचना पुलिस को दी, जिसे रात तीन बजे थाने ले जाया गया। इसी बीच परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शुक्रवार रात रिवर व्यू घाट पर मौजूद युवकों ने नदी में हाथ तैरता देख शोर मचला। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। शव ठीक उसी स्थान के नीचे मिला जहां कार खड़ी थी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।




