रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी स्थित दहीहंडी मैदान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम के दौरान लगभग 240 लोगों को पुनः हिंदू धर्म में शामिल किया गया। यह प्रक्रिया जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज के प्रवचन, दर्शन और समस्या मार्गदर्शन शिविर के दौरान संपन्न हुई।
आयोजनकर्ताओं के अनुसार, प्रवचन कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को प्रतीकात्मक रूप से पैर धोकर वापस हिंदू धर्म में शामिल किया गया। इसके बाद उन्हें पुनः हिंदू समुदाय का हिस्सा बनाया गया। इस घर वापसी कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सच्चिदानंद उपासने सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रवचन के दौरान जगद्गुरु स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज ने जीवन में धर्म, सेवा और सद्भाव अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए। उन्होंने अपने संदेशों में कहा कि दूसरों को जीने में सहायता करना और किसी के प्रति बुरा न सोचना जीवन का मूल सिद्धांत होना चाहिए।




