बीजापुर. जिले में एक ग्रामीण की हत्या की वारदात सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पूतकेल गांव की है, जहां एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 3 से 4 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और आशंका जताई जा रही है कि हत्या नक्सलियों द्वारा की गई हो सकती है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।




