मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरु हो गई है। प्रशासन अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी हुई है। इसी दौरान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में अवैध धान परिवहन कर रहे 309 क्विंटल धान को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार 16 नवम्बर को चिल्हाटी क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने सचदेव फूड प्रोडक्ट, रायपुर द्वारा महाराष्ट्र से चिल्हाटी लाए जा रहे 309.00 क्विंटल धान वाहन क्रमांक सीजी 16 सीजे 8710 से जप्त किया। जिसे कार्रवाई कर थाना चिल्हाटी को सौंपा गया। खाद्य विभाग की टीम में आशीष रामटेके, धरमू राम किंरगे, विश्वनाथ और हेमंत नायक शामिल रहे।
कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि, जिले में अवैध धान परिवहन और कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




