रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को भेजे पत्र में सीएम विष्णुदेव साय और कैबिनेट का आभार जताया है। साथ ही ब्यूरोक्रेट्स और एडवोकेट जनरल ऑफिस के सहयोगियों को धन्यवाद दिया है। वहीं पत्र में इस्तीफे का स्पष्ट कारण नहीं है। केवल औपचारिक रूप से पद छोड़ने की जानकारी दी है।
महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने सोमवार शाम अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने राज्यपाल को प्रेषित अपने इस्तीफे में उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के में सहयोग देने लिए प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त किया है। अपने इस्तीफे में भारत ने कहा है कि, मुझे महाधिवक्ता कार्यालय के अपने सहयोगियों और बार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिला।




