रायपुर। राजधानी के तेलघानी नाका इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह तेलघानी नाका रेलवे ब्रिज के नीचे नाले में एक व्यक्ति की संधिग्ध परिस्थिति में लाश मिली। मृतक की पहचान रामनगर कर्मा चौक निवासी शेखर ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




