बालोद. जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र में बीती रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें ट्रक और हाइवा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना रनचिरई थाना क्षेत्र के मोखा गांव में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।




