रायपुर। साय सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार, आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
आदेश के मुताबिक, शिखा राजपूत तिवारी, जो वर्तमान में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त आयुष के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला, जो आयुक्त-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन संभाल रही थीं, उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त समग्र शिक्षा के पद का दायित्व दिया गया है। उन्हें प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।




