बसना क्षेत्र के ग्राम चनौरडीह में आयोजित अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ में मंगलवार को भक्तिरस का अद्भुत संगम दिखाई दिया। महाप्रभु जगन्नाथ के परम भक्त और रायपुर नगर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, और कोमना शक्तिपीठ के गुरुदेव सदन तिवारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग से भर दिया।
यज्ञ का संकल्प गौटीया परिवार के अनुराग साहू और सुमन साहू ने लिया था। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चैतन्य महाप्रभु की भक्ति परंपरा और सनातन आस्था से ओतप्रोत वातावरण ने उपस्थित लोगों को आत्मिक शांति का अनुभव कराया।
मंच पर सुप्रसिद्ध गायक कलाकार डॉली शा, डोलामणी महाराणा, जयगोपाल प्रधान, महादेव यादव और गौराचांद भोई के भजन और कीर्तन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा ग्राम भक्ति-स्वर से गूंज उठा।
कार्यक्रम की पूर्णाहुति के अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर कलार समाज के अध्यक्ष पुनीत सिन्हा, एडवोकेट टिकेंद्र प्रधान, आरंगी के सभापति हजारूलाल प्रधान, रसोड़ा के सभापति नवीन साहू, गोपाल पटेल, पूर्व सरपंच सुरेश प्रधान, कुमार पटेल, परसकोल के त्रिलोचन प्रधान, उत्तर प्रधान, भाग्येश साहू, गढ़फुलझर के दुर्गाप्रसाद साहू और डुमरपाली के श्रीकांत प्रधान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।




