रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम विष्णु देव दोपहर लगभग 12.10 बजे को रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.05 बजे कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
शाम लगभग 6 बजे रायपुर में आयोजित दंतेश्वरी डायलॉग 2025, पाञ्चजन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब शाम 7.45 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
वहीं ईधर जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज मंगलवार को दोपहर दो बजे आंबेडकर चौक पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन करेगी। पार्टी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तत्काल वृद्धि वापस लेने की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू और अन्य नेताओं ने कहा कि गाइडलाइन दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी से जनता परेशान और हलकान है।




