बिलासपुर। स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायत पर शहर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता मौसाजी स्वीट्स की सभी पांच शाखाओं पर सोमवार को बड़ी छापेमारी की। रायपुर और बिलासपुर की संयुक्त टीमों ने श्रीकांत वर्मा मार्ग, तिफरा, सरकंडा, मंगला और गोलबाजार स्थित आउटलेट्स पर एक साथ दबिश दी।
कार्रवाई सोमवार शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई। अलग-अलग टीमों ने सभी शाखाओं में प्रवेश कर कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने नियंत्रण में ले लिया। दर्जन भर से अधिक अधिकारियों की टीमों ने पूरे ऑपरेशन को समन्वित तरीके से अंजाम दिया।
जांच के प्रारंभिक चरण में कंप्यूटर डेटा की गहन पड़ताल शुरू कर दी गई है। जब्त किए गए वित्तीय रिकॉर्ड और बही-खातों की जांच जारी है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार टैक्स चोरी के ठोस साक्ष्य मिलने की संभावना है। विभाग जल्द ही जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेगा।




