रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में होगी। इस दौरान शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के साथ ही कई अहम फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगेगी। वहीं बैठक में विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित ब्यौरा भी पेश करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, धान खरीदी और विधानसभा शीतकालीन सत्र समेत राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। बैठक में विभागीय अधिकारी अपने विभागों से संबंधित जरुरी एजेंडा पेश किए जाएंगे।
इस दौरान जनहितैषी योजनाओं के क्रियांवयन को लेकर चर्चा होगी साथ ही विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं नई नीतियों और परियोजनाओं पर पर भी अहम निर्णय लेने की संभावना है।




