बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 4 दिसंबर को आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे तथा अध्यक्षता राज्यपाल रामेन डेका करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, जिले के सभी विधायक और महापौर पूजा विधानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इस बार 63 मेधावी छात्र-छात्राओं को 92 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे जिनमें 49 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। इनमें 29 पदक दानदाताओं द्वारा संस्थापित हैं। पहली बार मेरिट के साथ टॉप-10 छात्र-छात्राओं को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। विश्वविद्यालय स्थापना के बाद पहली बार 63 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी।
कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने बताया कि दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कार्यक्रम भव्य होगा।




