Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, May 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छुईया तालाब क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध ठेले–गुमटी और नालियों पर बनाए गए पाटे ध्वस्त

    छुईया तालाब क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध ठेले–गुमटी और नालियों पर बनाए गए पाटे ध्वस्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 5, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। नगर निगम रायपुर ने गुरुवार को टाटीबंध स्थित छुईया तालाब क्षेत्र में अवैध ठेले–गुमटी हटाने और नाली के ऊपर बनाए गए अवैध पाटों को तोड़ने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा भी मौजूद रहे।

    जोन 8 के शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 के छुईया तालाब के किनारे लंबे समय से ठेले और गुमटियों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। इन दुकानों का कचरा सीधे नालियों में डाला जा रहा था, जिससे नालियों का बहाव रुक गया था और क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के बाद निरीक्षण में पाया गया कि संचालकों ने नालियों के ऊपर लकड़ी और लोहे के पाटे बनाकर कब्जा कर लिया था। निगम ने इसे जनस्वास्थ्य के लिए खतरा मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।

    स्वच्छता विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध पाटों को ध्वस्त किया और तालाब किनारे लगाए गए ठेले–गुमटी हटवा दिए। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तालाब क्षेत्र और नालियों के ऊपर किसी भी प्रकार का कब्जा या व्यावसायिक गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार नालियों का प्रवाह बनाए रखने और तालाब को प्रदूषण से बचाने के लिए यह अभियान आवश्यक था। आगे भी इस क्षेत्र में नियमित निगरानी रखी जाएगी।

    कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने उपस्थित संचालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में तालाब किनारे या नाली के ऊपर ठेला लगाने, गुमटी रखने या कचरा फेंकने की गतिविधि पाई गई तो जुर्माना, गुमटी जप्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

    नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि तालाब, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा अवैध गतिविधियों या गंदगी फैलाने वालों की जानकारी निगम को दें, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.